Faridabad News: मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला 26 जुलाई को
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- Faridabad News: पलवल। होडल में रविवार 26 जुलाई को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी होडल बलीना ने बताया कि मेले में हर पात्र व्यक्ति की पहचान कर सरकार की अंत्योदय उत्थान से संबंधित योजनाओं का लाभ देकर लाभान्वित किया जाएगा। इन मेलों में चिन्हित लाभपात्रों को एक स्थान पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इसका उद्देश्य अंत्योदय की भावना से जरूरतमंद को आर्थिक रूप से लाभान्वित करना है। पात्र व्यक्ति इन मेलों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.