फरीदाबाद, सितम्बर 1 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सोतई में शामलात भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि वर्तमान बाजार भाव के अनुसार मुआवजा मिलने तक धरना जारी रहेगा। आसपास के गांवों के किसानों ने भी समर्थन दिया। धरना स्थल पर किसानों ने शामलात भूमि से जुड़े मामले की आगामी सुनवाई को लेकर चर्चा की। यह मामला अदालत में विचाराधीन है और इसकी अगली तारीख 3 सितंबर निर्धारित है। किसानों ने कहा कि सुनवाई के दौरान यदि कोई निर्णय नहीं हुआ तो सभी किसान मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। किसानों ने कहा कि वे अपनी मांग पर अडिग हैं और मुआवजे के मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। यह भी पढ़ें- सोतई गांव में किसान मुआवजे की मांग पर अड़े, धरना जारी उनका कहना है कि उनकी भूमि का उच...