Faridabad News: मिठाई की दुकान का गल्ला चोरी
फरीदाबाद, अगस्त 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सुखी नहर स्थित एक मिठाई की दुकान में रात के समय चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर दुकान से गल्ला उठाकर ले गए। गल्ले में करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी और दो खाली चेक रखे हुए थे। पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत थाना धौज पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव मंडनाका निवासी लखन पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुखी नहर पर उसकी प्रीताम्बर मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है। 10 अगस्त की रात को अज्ञात चोर दुकान में घुस गए और वहां रखा गल्ला चोरी कर ले गए। गल्ले में करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी थी। इसके अलावा लोकेश नाम के दो खाली चेक भी गल्ले में रखे हुए थे।लखन पाल के अनुसार, चोरी की जानकारी मिलने के बाद उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन गल्ला और उसमें रखी नकदी व चेक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.