फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। एहसास फाउंडेशन, सेक्टर-3 की ओर से आयोजित किए जा रहे पांचवें दुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार मिट्टी से तैयार की जा रही मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। करीब 13 से 14 फीट ऊंची इस प्रतिमा की खासियत यह होगी कि मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ उनकी साड़ी, कुंडल और अन्य साज-सज्जा की वस्तुएं भी मिट्टी से ही तैयार की जाएंगी। प्रतिमा निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और कलाकार इसे अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के अनुसार, कलाकार मां दुर्गा की प्रतिमा के प्रत्येक अंग, भाव-भंगिमा और आभूषणों को बेहद बारीकी से तैयार कर रहे हैं। प्रतिमा के साथ सिंह और महिषासुर की प्रतिमाओं को भी विशेष कलात्मक रूप दिया जा रहा है। अंतिम साज-सज्जा के बाद प्रतिमा का स्वरूप बेहद भव्य औ...