Faridabad News: मास्टर सीवर लाइन की होगी सफाई, क्षतिग्रस्त हिस्सों की भी होगी मरम्मत
फरीदाबाद, सितम्बर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे चार क्षेत्र वासियों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से मास्टर सीवर लाइनों की सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त लाइनों को बदला जाएगा। इस काम में प्रतापगढ़ स्थित मास्टर पंपिंग स्टेशन से संबंधित सीवर लाइन को भी शामिल किया गया है। शहर में मास्टर सीवर लाइनें सीवरेज नेटवर्क से जुड़ी अनेक सीवर लाइनें कई महीनों से जाम हैं। खासकर एनआईटी क्षेत्र सीवर व्यवस्था का बुरा हाल है। इस कारण आए दिन ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। वहीं कई स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त होने से भी सीवर व्यवस्था प्रभावित होती है। योजना के तहत पहले से मौजूद सीवर लाइनों की स्थिति सुधारने और उनकी क्षमता बनाए रखने का काम किया जाएगा。
खुदाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.