Faridabad News: मालब पॉलिटेक्निक कॉलेज में 25 युवाओं ने किया रक्तदान
फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: नूंह, अभिषेक शर्मा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मालब में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त एवं सोसायटी के अध्यक्ष अखिल पिलानी के मार्गदर्शन और सचिव महेश गुप्ता की देखरेख में आयोजित शिविर में 25 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य रहीश अहमद ने शिविर की अध्यक्षता करते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। जिला रेड क्रॉस सोसायटी के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश सिंह मलिक ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व और इसके लिए जरूरी चिकित्सकीय मानकों की जानकारी दी। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.