फरीदाबाद, जुलाई 7 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-आठ थाने के मालखाना से 32 हथियार चोरी होने के मामले में पुलिस ने कुछ समय पूर्व सभी हथियार बरामद होने का दावा किया था, लेकिन एक आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने दावा किया है कि अभी मालखाने से चोरी हुईं तीन रिवाल्वर बरामद नहीं हुईं हैं। इस वजह से आरोपी से पूछताछ की जानी जरूरी है। इस मामले में आरोपी राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के दाजनवाली गांव निवासी केशव चौधरी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। इस मामले में आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि उनके मुवक्किल का नाम एफआइआर में नहीं है। वहीं अभी तक तीनों रिवाल्वर को पहले ही बरामद करने की बात कही जा रही थी।वहीं पुलिस ने जांच प्रभावित होने की कहकर अग्रिम ज...