फरीदाबाद, जुलाई 3 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेंट्रल थाना क्षेत्र में सवारी बनकर आए तीन-चार युवकों द्वारा एक ऑटो चालक से मारपीट कर उसका ऑटो, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना एक जुलाई देर रात की है। पुलिस को दी शिकायत में हनुमान नगर, खेड़ी रोड निवासी कुलदीप ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। एक जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह ओल्ड मेट्रो स्टेशन पर अपने ऑटो में सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तीन-चार युवक उसके पास आए और सेक्टर-12 जाने के लिए 150 रुपये किराए पर बात तय कर उसके ऑटो में बैठ गए। यह भी पढ़ें- Noida News: पेट्रोल भरवाने गए युवक का मोबाइल और कार लेकर बदमाश फरारघटना का विवरण शिकायत के अनुसार रात करीब 10:45 ...