Faridabad News: मामा से मिलने आए भांजे को कुल्हाड़ी से काटा
फरीदाबाद, अक्टूबर 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। पल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलपत गांव में अपने मामा के घर आए भांजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने मामा और भांजे को घेरकर उन पर हमला कर दिया। हमले में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मामा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तिलपत निवासी ताहिर ने बताया कि उनका भांजा गांव बिसरू, मेवात निवासी वली मोहम्मद उर्फ वली पहलवान और उसकी मां जुबैदा गुरुवार को उनके घर आए थे। ताहिर के अनुसार शाम को उनके वापस जाने से पहले उनको मिठाई दिलवाने के लिए उनके बड़े भाई तैयब, वली बाजार ले गए। इस दौरान तैयब के पास उनके बेटे गुड्डू का फोन आता है कि पड़ोस में रहने वाला लाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.