फरीदाबाद, जुलाई 12 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। मानसून की बारिश ने शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी है। हल्की बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। हालात यह हैं कि पिछले चार दिनों में शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने कम से कम छह बार सड़क पर उतरकर और बिजली दफ्तरों पर पहुंचकर विरोध जताया । सात जुलाई से 10 जुलाई के बीच इस्माइलपुर, गाजीपुर, नंगला एंक्लेव, सरूरपुर, देहा कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में बिजली संकट गहराया है। कहीं ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक गए तो कहीं फ्यूज उड़ने और तकनीकी खराबी के कारण घंटों बिजली गुल रही। कई इलाकों में लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लो...