Faridabad News: मानसून में छायादार दरख़्त की पौध लगाने में रुझान बढा
फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा । जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने को लेकर लोगों की जागरूकता लगातार बढ़ रही है। मानसून में छायादार दरख्त की पौध लगाने में रुझान बढ़ा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वन विभाग ने एक महीने के दौरान जिलेवासियों को एक लाख पौधे वितरित किए हैं। लोग इन पौधों को अपने घरों की छत, बगीचों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाकर हरियाली बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए हर वर्ष निशुल्क पौधा वितरण किया जाता है। इसके लिए वन विभाग द्वारा फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ नर्सरी में 30 से अधिक किस्म की पौध तैयार की जाती हैं। इस बार वन विभाग ने डेढ़ लाख पौधे निशुल्क वितरित का लक्ष्य निर्धारित किया था। वन विभाग के अनुसार फरीदाबाद स्थित नर्सरी से करीब 70 हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.