फरीदाबाद, जुलाई 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मानसून की पहली बारिश के साथ ही फरीदाबाद में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ने लगा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि की है, जिसके बाद जिले में इस वर्ष डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के बाद मच्छरों के बढ़ते प्रजनन को देखते हुए एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं और जिलेभर में एंटी लार्वा गतिविधियां शुरू कर दी हैं। रविवार को हुई मानसून की पहली बारिश के बाद विभिन्न क्षेत्रों में पानी जमा होने की स्थिति बन गई है। पार्कों, खाली प्लॉटों, गड्ढों, घरों की छतों, टूटे बर्तनों, पुराने टायरों और अन्य कबाड़ में जमा पानी मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है। इसी को देखते हुए जिला मलेरिया विभाग ने सोमवार से व्यापक स्तर पर ए...