Faridabad News: मां के साथ तालाब गए मासूम की डूबने से मौत
फरीदाबाद, अगस्त 19 -- Faridabad News: फरीदाबाद,संवाददाता। धौज गांव में मंगलवार सुबह मां के साथ तालाब पर गए सात साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय स्तर पर मदद लेकर बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 7 साल का एक बच्चा अपनी मां के साथ धौज गांव स्थित तालाब पर गया था। इसी दौरान वह तालाब में डूब गया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने कोट गांव निवासी सुनील मास्टर को भी मौके पर बुलाया। सुनील मास्टर ने तालाब में तलाश कर बच्चे के शव को बाहर निकाला।पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। परिजनों ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.