Faridabad News: मां कूष्मांडा की पूजा कर आशीर्वाद मांगा
फरीदाबाद, अक्टूबर 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को देवी के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मां से आयु, बल, बुद्धि और यश का आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की आराधना करने से सारा पाप नष्ट हो जाता है और जीवन में खुशहाली आती है। इसी मान्यता के चलते शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के प्रमुख बल्लभगढ़ स्थित हनुमान मंदिर, धोबी घाट स्थित श्री काली माता मंदिर, बांके बिहारी, सेक्टर आठ नीलकंठ महादेव मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ स्थित पथवारी मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में मां कूष्मांडा का विशेष श्रृंगार किया गया। माता को मालपुए का भोग लगाया गया। पुजारियों ने बताया कि मां कूष्मांडा अपने भक्तों को तेज, यश और बुद्धि प्रदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.