Faridabad News: महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट
फरीदाबाद, जुलाई 8 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। रतीपुर गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 27 जून की रात करीब 10 बजे महिला गली से होकर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी शराब के नशे में डंडा लेकर खड़ा था। उसने महिला का हाथ पकड़ लिया, उसके साथ अश्लील हरकत की और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के चेहरे पर घूंसे और थप्पड़ मारे और डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो जान से मार देगा।सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की जांच और साक्ष्यों के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.