फरीदाबाद, जुलाई 31 -- Faridabad News: कार में बैठी दंत चिकित्सक का अपहरण किया महिला सकुशल बरामद, दो आरोपी भी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- युवती से जंगल में गैंगरेप की कोशिश, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली; एसआईटी गठित फरीदाबाद,संवाददाता। सेक्टर-78 स्थित विज्ञान भवन के पीछे गुरुवार रात महिला मित्र के साथ कार में बैठे बीपीटीपी थाना के एएसआई पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। एएसआई से मारपीट करने के बाद कार में बैठी दंत चिकित्सक का अपहरण कर लिया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने युवती को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपहरण की वजह अभी पता नहीं चली है।पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, बीपीटीपी थाना में तैनात एएसआई धर्मेंद्र रात करीब 10 बजे सेक्टर-78 में अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठे थे। महिला मित...