Faridabad News: महिला पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद करने का आरोप, मामला दर्ज
फरीदाबाद, नवम्बर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। पल्ला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के मामले में महिला के साथ घर पहुंची दो महिला पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विजय हिंदू ने दोनों महिला पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। आरोपी खुद को एक हिंदूवादी संगठन का कार्यकर्ता बताता है। वहीं काफी देर तक अंदर बंद रहने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने थाने में फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की शिकायत पर विजय, उसकी मां और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विजय हिंदू की पत्नी गुड़िया ने पल्ला थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में विजय के साथ हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.