Faridabad News: महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने निकाले एक लाख रुपये
फरीदाबाद, नवम्बर 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर ठगों ने सेक्टर-8 निवासी एक महिला के बैंक खाते से बिना जानकारी के करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। महिला को इसकी जानकारी मोबाइल पर बैंक से आए संदेश के माध्यम से मिली। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में सुनीता ने बताया कि उनका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। तीन नवंबर को उनके खाते से पहले एक रुपये 40 पैसे और फिर एक रुपये 80 पैसे निकाले गए। इसके बाद छह नवंबर को खाते से एक बार में 99,999 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह तीन लेनदेन के माध्यम से कुल 1,00,002.20 रुपये की रकम निकाल ली गई।पीड़िता के अनुसार, छह नवंबर को मोबाइल पर संदेश आने के बाद उन्हें खाते से रकम निकाले जाने का पता चला। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.