फरीदाबाद, अक्टूबर 6 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। साइबर ठगों ने घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन के नाम पर भेजे गए व्हाट्सऐप लिंक के जरिए एक महिला के बैंक खाते से 10 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण सेक्टर-9 बल्लभगढ़ निवासी प्रियांसी गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टाटा कंपनी में निजी नौकरी करती हैं। 2 अक्टूबर को उनके व्हाट्सऐप मोबाइल नंबर पर एक अन्य नंबर से एलपीजी गैस कनेक्शन के संबंध में एक लिंक भेजा गया था। उन्होंने लिंक खोल दिया। इसके बाद उनके मोबाइल फोन का एक्सेस उनके पास नहीं रहा।

आरोपियों के खिलाफ शिकायत पीड़िता के अनुसार, उनकी जानकारी के बिना...