फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में बुधवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान करीब 30-32 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। लक्ष्मी की मौत की खबर सुनकर उसके परिवार वाले आदर्श नगर पहुंचे और उन्होंने वहां उसके पति व उसकी ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसीपी आदर्श नगर के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बी.के अस्पताल भेजा गया।

मृतका का परिवार और आरोप मृतक लक्ष्मी की शादी आदर्श नगर निवासी संजय के साथ हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं। बेटी के मरने की सूचना पाकर उसके मायके वाले आदर्श नगर पहुंच गए। आरोप था कि ससुराल पक्ष ने उ...