Faridabad News: महिला की मौत में पति समेत नौ लोगों पर हत्या का केस दर्ज
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। आदर्शनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की फंदे पर लटकने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके पति समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका की पहचान अंजना पत्नी दिनेश के रूप में हुई है। वह मलेरना रोड स्थित आदर्श नगर में राठी स्कूल के पास वाली गली में रहती थी। पुलिस के अनुसार, 12 अक्तूबर 2026 की रात अंजना ने अपने घर में फंदा लगा लिया था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल, फरीदाबाद भिजवाया। शुरुआती कार्रवाई के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
मौत के मामले में हत्या का मुकदमा मृतका के चाचा राजेंद्र सिंह निवासी भूड़ कॉलोनी की शिकायत पर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.