Faridabad News: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार
फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। अजरौंदा मंडी में आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और गाना गाकर परेशान करने के आरोप में सेंट्रल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 5 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर महिलाओं को देखकर एक व्यक्ति गाना गाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान जवाहर लाल निवासी सेक्टर-15ए, अजरौंदा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.