Faridabad News: महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोप, युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। सेक्टर-12 स्थित एसआरएस मॉल के पास पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को पकड़ा। पुलिस के अनुसार 9 अगस्त को गश्त के दौरान एक व्यक्ति महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर काबू कर पूछताछ की। आरोपी की पहचान अवधेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 296बी के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.