Faridabad News: महिलाओं ने डांडिया की प्रस्तुतियों से समां बांधा
फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि उत्सव के तहत गरबा ग्रूव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा और प्रशासनिक निदेशक कल्पना वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। रंग-बिरंगे चनिया-चोली और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और बालिकाओं ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संगीत की मधुर धुनों और डांडिया की खनक के बीच प्रतिभागी उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्यों और त्योहारों के महत्व से रूबरू कराया गया।- यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.