Faridabad News: महाप्रबंधक का पद खाली होने से कर्मचारियों का वेतन रुका, बसों के पहिये थमने की आशंका
फरीदाबाद, अगस्त 2 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो में प्रशासनिक व्यवस्था चरमराने लगी है। 13 जुलाई से महाप्रबंधक का पद खाली होने के कारण डिपो के करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों को 2 अगस्त तक भी वेतन नहीं मिल सका है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर उनके खातों में वेतन कब पहुंचेगा। स्थिति केवल वेतन तक सीमित नहीं है, बल्कि डिपो में बसों के संचालन के लिए डीजल खरीदने तक के लिए आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, तत्कालीन महाप्रबंधक शिखा का तबादला होने के बाद उन्होंने 13 जुलाई को कार्यभार छोड़ दिया था। तब से अब तक सरकार ने नए महाप्रबंधक की नियुक्ति नहीं की है। इसके अलावा डिपो में ट्रैफिक मैनेजर का पद भी लंबे समय से खाली पड़ा है और एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.