Faridabad News: महागौरी की पूजा कर जग कल्याण और संपन्नता का आशीष मांगा
फरीदाबाद, अक्टूबर 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नवरात्र के आठवें दिन रविवार को शहर के विभिन्न दुर्गा उत्सव पंडालों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना कर जग कल्याण और संपन्नता का आशीष मांगा। सुबह से ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। विधि-विधान से पूजा, पुष्पांजलि और आरती के साथ मां का गुणगान किया गया। दुर्गा उत्सव के पंडालों में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सुबह पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। बंगाली परंपरा के अनुरूप आयोजित कार्यक्रमों में धनुची नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक वेशभूषा में श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.