फरीदाबाद, अगस्त 23 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत पलवल जिले के नागरिकों के पास अपने नाम और विवरण की जांच करने तथा किसी तरह की त्रुटि होने पर उसे ठीक कराने का मौका है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 31 जुलाई को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें। जिन मतदाताओं का नाम पहले मतदाता सूची में था, लेकिन नई प्रारूप सूची में शामिल नहीं है और उन्हें बीएलओ की ओर से नोटिस मिला है, वे 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के पास दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिन युवाओं की आयु 1 जुलाई को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे भी 30 अगस्त तक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदाता के नाम, पते या अन्य...