फरीदाबाद, सितम्बर 6 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसआईआर के तहत 12, 13, 26 और 27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक मौजूद रहेंगे।

अभियान के दौरान नागरिकों की भागीदारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ नाम, पते या अन्य विवरण में संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां भी दर्ज करा सकेंगे। बीएलओ मतदान केंद्रों पर निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे और नागरिकों की ओर से प्रस्तुत दावों एवं आपत्तियों को प्राप्त करेंगे। उपायुक्त ने ...