Faridabad News: मतदाताओं से गणना पत्र बीएलओ के पास जमा कराने की अपील की
फरीदाबाद, जुलाई 13 -- Faridabad News: पलवल, अभिषेक शर्मा। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का मंगलवार को अंतिम दिन है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना गणना प्रपत्र अंतिम तिथि तक संबंधित बीएलओ के पास जमा कराएं, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित बनाया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का सही और सटीक होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अंतिम दिन घर-घर जाकर अधिक से अधिक गणना प्रपत्र एकत्रित करें और उनका समयबद्ध डिजिटाइजेशन कर पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या अपने विवरण में संशोधन कराने से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.