फरीदाबाद, सितम्बर 1 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। आईएमटी चंदावली में मकान निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में 29 अगस्त की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, सरिया और ईंट-पत्थरों से हमला करने, धमकी देने और सामान व नकदी छीनने के आरोप लगाए हैं। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी भाभी मीना प्लॉट पर गई थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले जतिन और नितिन छत से उसका वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि इसके बाद हरिओम के परिवार समेत कई लोग लाठी-डंडे और सरिया लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां के सिर पर सरिया से वार किया गया।मारपीट में मां के कुंडल और उसके 20...