फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर बाद आदर्श नगर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 40 वर्ष पुराने जर्जर मकान का पहली मंजिल से निकला छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से हाउसकीपिंग कर्मचारी मीना और उनका पांच वर्षीय बेटा चिराग घायल हो गए। दोनों को तत्काल बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला के पति नरेश ने बताया कि दोपहर बाद उनकी पत्नी काम से लौटकर घर के बाहर खड़ी थी। तभी उनका पांच वर्षीय बेटा चिराग मां की आवाज सुनकर घर से बाहर आया। इसी दौरान पहली मंजिल से गली की ओर निकला पुराना छज्जा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। छज्जे का मलबा सीधे मां-बेटे के ऊपर गिरने से दोनों ईंटों और मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा मल...