Faridabad News: मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी
फरीदाबाद, जुलाई 8 -- Faridabad News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। सेक्टर-8 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार देर रात चोर भगवान के चांदी के मुकुट और छत्र चोरी कर फरार हो गया। इन दोनों की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार घटना सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर ने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। चोरी के दौरान भारी चांदी का छत्र उतारते समय वह एक बार गिर भी गया, लेकिन इसके बावजूद मुकुट और छत्र लेकर मौके से फरार हो गया。
घटना का विवरण घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद एक और सवाल खड़ा हो गया है। फुटेज में चोरी के दौरान घंटा बजने की आवाज सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.