Faridabad News: मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन, भाई पर अभद्र व्यवहार का आरोप
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम कर्मचारियों की 26 दिन से जारी हड़ताल के समर्थन में सोमवार को सीटू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-16 पार्क में विरोध सभा की। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सीटू नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यालय पर मंत्री के भाई ने यूनियन नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी छह अगस्त से हड़ताल पर हैं। 13 मई को सरकार और नगर पालिका कर्मचारी संघ के बीच समझौता हुआ था, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया। समझौते में पे-रोल पर कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, करीब 6800 रिक्त पद भरने, कर्मचारियों को पदोन्नति देने तथा ठेका व अस्थायी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.