Faridabad News: मंडी में धान की आवक तेज, दाम बढ़ने से किसानों के चेहरे खिले
फरीदाबाद, सितम्बर 22 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर की अनाज मंडी में धान की आवक अब तेज होने लगी है। मंगलवार को मंडी में करीब तीन हजार क्विंटल धान की आवक हुई। अब तक करीब पन्द्रह हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है। 1509 ग्रेड धान के पिछले साल के मुकाबले बेहतर भाव मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मंडी के आढ़ती और किसान इस बार 1509 धान का भाव करीब 3800 रुपये प्रति क्विंटल मिलने से खुश है। पिछले साल इसकी कीमत करीब 2800 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रही थी। बता दे कि 1509 धान को निजी कंपनी खरीदती है। सरकारी खरीद वाली परमल धान की आवक अभी तक मंडी में नहीं पहुंची है। इसके चलते मंडी में सरकारी खरीद भी शुरू नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि परमल की आवक शुरू होने के बाद सरकारी खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। अनाज मंडी में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.