Faridabad News: मंडी में उठान और किसानों की सुविधाओं का लिया जायजा
फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। धान की खरीद शुरू होने के पहले ही दिन मंगलवार को हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर बल्लभगढ़ अनाज मंडी पहुंच गए। उन्होंने मंडी का औचक निरीक्षण कर धान की आवक, खरीद प्रक्रिया, खरीदे गए अनाज के उठान और भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंत्री ने मंडी परिसर में खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से धान की आवक और अब तक हुई खरीद की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित हो तथा खरीदे गए अनाज का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए。 यह भी पढ़ें- Gurgaon Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.