फरीदाबाद, जुलाई 9 -- Faridabad News: फरीदाबाद, सरसमल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में फरीदाबाद मंडल के तीन जिलों में फरीदाबाद सबसे पीछे चल रहा है। गुरुवार तक जिले में करीब 50 फीसदी मतदाता सत्यापन फार्म ही पोर्टल पर अपलोड हो सके हैं, जबकि पलवल और नूंह इससे काफी आगे हैं। 15 जुलाई की समयसीमा से पहले शेष कार्य पूरा करने के लिए प्रशासन और बीएलओ की चुनौती बढ़ गई है।

नूंह सबसे आगे, पलवल ने भी बनाई बढ़त सूत्रों के मुताबिक एसआईआर के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नूंह जिला करीब 80 फीसदी फार्म अपलोड कर सबसे आगे है। वहीं पलवल में लगभग 75 फीसदी फार्म पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं। इसके मुकाबले फरीदाबाद में यह आंकड़ा करीब 50 फीसदी पर ही पहुंच पाया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शेष मतदाताओं तक पहुंचने और समयसीमा के भी...