Faridabad News: भारी बारिश के बाद मंडियों में जलभराव, रात 12 बजे तक निकासी के निर्देश
फरीदाबाद, अक्टूबर 15 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। पलवल में गुरुवार को भारी बारिश से अनाज मंडी में जलभराव हो गया। किसानों की फसल बचाने और खरीद व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जिला प्रशासन देर शाम तक सक्रिय रहा। चेयरमैन रामकिशन शर्मा और उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मंडियों का दौरा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने कहा कि सरकार किसानों की धान और बाजरे की फसल खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को मंडियों में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ काम करने और समस्याओं का जल्द समाधान करने को कहा।उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों को रात 12 बजे तक पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए टैंकर, पंप और ट्रैक्टर पंप लगाए गए। बारिश से फसल गी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.