Faridabad News: भारतीय सेना के सम्मान में 225 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
फरीदाबाद, नवम्बर 1 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। भारतीय सेना के सम्मान और मानवता की सेवा के उद्देश्य से बल्लभगढ़ समाज युवा संगठन की ओर से सेक्टर-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 225 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। संगठन के अध्यक्ष पीयूष गोयल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्य करता रहेगा।
शिविर में 225 लोगों ने किया रक्तदान शिविर में भारत विकास परिषद गोविंद शाखा, केनरा बैंक फरीदाबाद, केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, वैश्य समाज सेक्टर-2 फरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.