फरीदाबाद, अक्टूबर 17 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से हाईवे स्थित एक होटल में विश्व मानक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गुणवत्ता, सुरक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने में भारतीय मानकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी ओम प्रकाश, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. रामजप्स और बीआईएस के निदेशक एवं प्रमुख एमके परमानिक भी मौजूद रहे। उद्योग जगत, प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक संस्थानों, बीआईएस लाइसेंसधारी निर्माताओं और जिला उद्योग केंद्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के 276 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस वर्ष विश्व मानक दिवस की थीम 'एसडीजी-7 : सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा' रही।...