फरीदाबाद, नवम्बर 10 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। भाई दूज के त्योहार पर बहनों के घर जाने और वहां से वापस लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरियाणा रोडवेज और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतारी हैं। उत्तर प्रदेश रोडवेज की ओर से अलीगढ़ रूट पर 25 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। वहीं, हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो की ओर से मंगलवार को अलीगढ़ रूट पर 20 और आगरा रूट पर 10 अतिरिक्त बसें भेजी गईं। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अलीगढ़ रूट पर करीब 40 और आगरा रूट पर 15 बसें चलाने की तैयारी की गई है। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाई दूज के अवसर पर सुबह से ही बल्लभगढ़ बस अड्डे और अलीगढ़-आगरा मार्ग पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली।...