फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में रामलीला के मंचों पर दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रामायण के प्रसंगों और कलाकारों के दमदार संवादों ने दर्शकों को आकर्षित किया। शनिवार शाम जागृति रामलीला के मंच पर भगवान राम के वनवास का मार्मिक दृश्य प्रस्तुत किया गया। वहीं, श्री विजय रामलीला कमेटी की ओर से भगवान राम की बरात निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुनों के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। जागृति रामलीला में मंचन की शुरुआत अयोध्या में भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारियों और उत्सव के दृश्य से हुई। इसी दौरान मंथरा रानी कैकयी को भड़काती है, जिसके बाद कैकयी कोप भवन में जाकर बैठ जाती हैं। राजा दशरथ कैकयी से उनकी नाराजगी का कारण पूछते हैं। इस पर कैकयी उन्हें पूर्व में दिए गए वचनों की याद दिलाते हुए...