फरीदाबाद, सितम्बर 28 -- Faridabad News: - युवाओं को नशे से स्वतंत्रता का दिया संदेश, 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया भाग फरीदाबाद, संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशे से स्वतंत्रता अभियान के तहत एनआईटी-चार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं और 20 अनुदेशकों ने भाग लिया। कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य भगत सिंह की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइकिल से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सेक्टर-8 ...