Faridabad News: ब्राह्मण सभा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज को एकजुट करने पर जोर
फरीदाबाद, अक्टूबर 11 -- Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को रविवार को ब्राह्मण भवन बल्लभगढ़ में शपथ दिलाई गई। चार अक्टूबर को संपन्न हुए चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज ने पद एवं जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मुकेश वशिष्ठ सहित कई राजनीतिक और सामाजिक लोग मौजूद रहे। प्रशासक एवं एसडीएम मयंक भारद्वाज और सहायक चुनाव अधिकारी हंसराज पांचाल ने नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. तेजपाल शर्मा, उपप्रधान बाबूराम वशिष्ठ, महासचिव एडवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.