Faridabad News: ब्राह्मण नेता बृजमोहन बातिश के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
फरीदाबाद, जुलाई 14 -- Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बृजमोहन बातिश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को शोक संदेश भेजा है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि बृजमोहन बातिश के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। समाज कल्याण एवं सामाजिक संगठन के कार्यों में उन्होंने सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। समाज के प्रति उनका समर्पण, सेवाभाव और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री की ओर से शोक संदेश दिवंगत बृजमोहन बातिश के पुत्र अशोक मोहन वत्स को सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.