फरीदाबाद, जुलाई 23 -- Faridabad News: नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बुधवार को गांव सिंगार स्थित प्राचीन सिंघेश्वर मंदिर का दौरा कर 3 अगस्त को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा : गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता रहेंगे इंतजाम यह भी पढ़ें- Balia News: धार्मिक आयोजन की तैया...