फरीदाबाद, अगस्त 13 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनजंय। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुकाबले सेक्टर सात एवं 16 स्थित केएल मेहता दयानंद बैडमिंटन अकादमी में कराए गए। प्रतियोगिता 475 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें केवल अंडर-19 एवं सीनियर कैटेगिरी में मुकाबले संपन्न कराए जाएंगे। जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय सपरा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मानव रचना शिक्षण संस्थान के खेल निदेशक सरकार तलवार ने किया। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के पहले दिन फरीदाबाद के अलावा पलवल, गुरुग्राम, रोहतक और रेवाड़ी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में अंडर-19 वर्ग में ग...