Faridabad News: बैठक में पांच विकास कार्यों को मंजूरी, मॉडल रोड बनेगी
फरीदाबाद, अक्टूबर 25 -- Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में सड़क, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पांच प्रमुख विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड वर्क्स कमेटी की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विकास कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। योजना के तहत आगरा चौक से शारदानंद पार्क के अंतिम छोर तक मॉडल रोड बनाई जाएगी। वहीं, प्रतापगढ़ में ठोस कचरे के प्रसंस्करण की व्यवस्था विकसित होगी। गांव सीही और बुढ़ैना में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शहर में अनेक विकास कार्य सालों से लंबित है। कई इलाकों में खस्ताहाल सड़कों के चलते लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.