फरीदाबाद, अगस्त 18 -- Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉम्प्लेक्स में एक किराए के मकान से सोने-चांदी के जेवर और करीब 40 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी नीलम दोनों निजी नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ा बेटा 10 साल और छोटा बेटा चार साल का है। दंपती दिन के समय नौकरी पर चले जाते हैं और दोनों बच्चे कमरे पर रहते हैं।

चोरी की घटना सुखवीर के अनुसार, 11 अगस्त को उसने अपना बेड खोलकर चेक किया तो अंदर रखे पर्स से पत्नी के सोने के जेवर और नकदी गायब मिली। इनमें करीब पांच ग्राम वजन के सोने के कानों के झुमके, करीब छह ग्राम की द...