Faridabad News: बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, सड़क पर लगा लंबा जाम
फरीदाबाद, अक्टूबर 27 -- Faridabad News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। सेक्टर-24 स्थित लखानी चौक के पास सोमवार रात एक बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कार और मोटरसाइकिल समेत कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-55 से हार्डवेयर चौक की तरफ जाते हुए एक ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और उसने लखानी चौक के पास सड़क पर चल रहे वाहनों को टक्कर मारनी शुरू कर दी। ट्रक की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद चालक ट्रक को सड़क के बीच में ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.