फरीदाबाद, अगस्त 4 -- Faridabad News: पलवल, अजित कुमार। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-19 पर गांव मीतरोल के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरवीर सैनी निवासी गांव सेवली के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 7 बजे नरवीर बघौला स्थित एक निजी कंपनी में रात की ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह गांव मीतरोल के पास एनएच-19 पर पहुंचा, मथुरा से दिल्ली की ओर आने वाली सड़क पर तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश ...